ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

26 से 28 अक्टूबर तक पनोरमा स्टार सीजन 5 का आयोजन, कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दी जानकारी

PURNEA: पनोरमा स्टार सीजन 5 का आयोजन पूर्णिया में होने जा रहा है। 26 से 28 अक्टूबर तक तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की जानकारी कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्

26 से 28 अक्टूबर तक पनोरमा स्टार सीजन 5 का आयोजन, कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दी जानकारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पनोरमा स्टार सीजन 5 का आयोजन पूर्णिया में होने जा रहा है। 26 से 28 अक्टूबर तक तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की जानकारी कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने दी। 


पनोरमा ग्रुप के जिला स्कूल रोड स्थित कॉरर्पोरेट कार्यालय में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें पनोरमा स्टार सीजन 5 को लेकर कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि पनोरमा ग्रुप हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय पनोरमा स्टार सीजन 5 ( विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता) प्रोपर्टी फेयर, मिस एंड मिसेज बिहार एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। 


जिसमें देश की नामचीन हस्ती  शामिल होंगीl यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पनोरमा स्टार प्रतियोगिता के माध्यम से स्पोर्ट्स, सिंगिंग, डांसिंग, एवं विभिन्न विधाओं में विजेताओं को पुरस्कृत करेगी। विभिन्न विधाओं में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 7549000057 पर 2 मिनट का वीडियो बनाकर भेज सकते हैं। मौके पर प्रसिद्ध चित्रकार गोलू दा,पूर्णिया स्पोर्ट क्लब के अध्यक्ष हरिओम झा, प्रसिद्ध कलाकार अमित कुमार और सुनील सुमन मौजूद थे|

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता