ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

20 अक्टूबर को पनोरमा खेल प्रतियोगिता का होगा उद्घाटन, बॉलीवुड कलाकार समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत

PURNEA : पहली बार पनोरमा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका और पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा के द्वारा 20 अक्टूबर 2021 से पनोरमा स्

20 अक्टूबर को पनोरमा खेल प्रतियोगिता का होगा उद्घाटन, बॉलीवुड कलाकार समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत
First Bihar
2 मिनट

PURNEA : पहली बार पनोरमा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका और पनोरमा ग्रुप के निदेशक संजीव मिश्रा के द्वारा 20 अक्टूबर 2021 से पनोरमा स्टार खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन ई होम्स पनोरमा में किया जा रहा हैं. 


बता दें कि पनोरमा स्टार के नाम से चल रही प्रतियोगिता विगत 4 वर्षों से पूर्णिया और पूरे बिहार के प्रतिभावान बच्चों के लिए एक ऐसा मंच प्रदान करता है जो उन्हें उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने में भरपूर मदद करता है. प्रतियोगता का आयोजन ई होम्स पनोरमा के विशाल अद्भुत आकर्षक और विशेष सुविधाओं से लैस प्रांगण में किया जा रहा हैं. इस कैंपस की विशेषता यह है कि यहां हेलिपैड तक बनाने की योजना हैं. पूर्णिया के लिए यह एक अनूठा कैंपस है. 


खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वॉली बॉल, बॉस्केट बॉल इत्यादि शामिल किया गया है जिसमें बच्चे और बच्चियां दोनो भाग ले सकेंगे. इन्हीं कार्यक्रम की अगली कड़ी में मिसेज पनोरमा बिहार, नाट्य प्रतियोगिता, नृत्यकला, चित्रकला और गायन आदि विधाओं में बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव, इंडियन आइडल के विजेता सलमान अली और पार्श्व गायिका प्रिया मल्लिक शिरकत करेंगे. 


प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इस नंबर (7549000057, 7258885889) पर अपना 2 मिनट का वीडियो बना कर भेजना होगा और  रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर http://panoramastar.com/ पर अपना आवेदन देना होगा.

टैग्स