ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभारजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसविद्या विहार में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, अनन्या किशोर के नेतृत्व में छात्र संसद ने संभाला कार्यभार

Purnea News: शुरू होते ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, लाभुकों से वसूले जा रहे इतने रुपए

Purnea News: बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई है लेकिन इस योजना की शुरुआत होने के साथ ही भ्रष्टाचार के मामले सामने आने लगे हैं।

Purnea News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Purnea News: पूर्णिया में शुरू होते ही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। महिलाओं से लाभ दिलाने के नाम पर 500 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। स्थानीय महिलाओं ने संबंधित कर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।


पूर्णिया के डगरूआ प्रखंड के दुबेली पंचायत स्थित आसजा मोबैया गांव में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हज़ार रुपये दिलाने के नाम पर जीविका दीदी से पांच सौ रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। योजना का लाभ मिलने से पहले किश्त के नाम पर अवैध वसूली का खेल शुरू हो गई है।‌ 


बताया जा रहा है कि ग्रुप का सीएम गुलशन प्रवीण ने 15 समूहों की जीविका दीदी से 500 रुपये की मांग की। महिलाएं कहती हैं कि यदि रिश्वत नहीं देंगे तो उनके कागज़ात को रोक दिया जाएगा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इन ग्रुपों में रहीम ग्रुप, मुस्कान ग्रुप, खुशी ग्रुप, साजन ग्रुप समेत कई अन्य शामिल हैं। 


अशिया खातून, रजिया प्रवीण, मसूरा खातून और बिजलो प्रवीण समेत कुल 6 महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि रोजगार के किश्त दिलाने के नाम पर बार-बार 500 रुपये की डिमांड की जा रही है। अशिया खातून ने बताया कि जब 500 रुपये देने से इनकार किया तो उनसे कम से कम 200 रुपये देने की मांग की। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर धांधली करने वाले पर कार्रवाई कब होगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता