ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

पटना में बिना मास्क लगाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करना पड़ सकता है महंगा, इन 6 जगहों पर चल रही गोपनीय जांच

PATNA : देश भर में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन्स का पालन सख्ती से कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. बिहार

 पटना में बिना मास्क लगाए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करना पड़ सकता है महंगा, इन 6 जगहों पर चल रही गोपनीय जांच
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश भर में कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन्स का पालन सख्ती से कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. बिहार की राजधानी पटना में भी डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी करते हुए गोपनीय जांच करने के निर्देश दिए हैं. खासकर वैसे लोग जो यात्री बस या फिर तीन पहिया वाहनों से सफ़र करते हैं, उनकी जांच की जाएगी. 


डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इसे लेकर संबंधित यात्रियों को आदेश जारी किया है. बसों और तीन पहिया वाहनों में कोविड गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के साथ ही सार्वजनिक स्थानों की भी गोपनीय पड़ताल कराई जा रही है. इसके लिए स्पॉट और अफसर दोनों चिन्हित कर दिए गए हैं. अफसरों की जांच रिपोर्ट के बाद पटना में कोरोना से सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई जा सकती है. 


डीएम के आदेशानुसार यह तय किया गया है कि यात्री बसों और तीन पहिया वाहनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की जांच की जाएगी. बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी का अनुपालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच-पड़ताल कराई जाए. गोपनीय आदेश में यह भी कहा गया है कि इसके लिए उच्च स्तरीय आदेश प्राप्त हुआ है, इसी क्रम में आज विशेष जांच टीम को लगाया जा रहा है. 


आपको बता दें कि पटना में जो 6 स्पॉट जांच के लिए चिन्हित किये गए हैं उनमें मीठापुर बस स्टैंड, राजेंद्र नगर पुल ओवर ब्रिज के नीचे, पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन, सगुना मोड़, अगमकुआं बड़ी पहाड़ी मोड़, कारगिल चौक शामिल हैं. यहां अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है. इतना ही नहीं जांच के बाद सभी अधिकारियों को डीएम को रिपोर्ट सौंपनी होगी.