ब्रेकिंग
जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर

वक्फ कानून के खिलाफ रैली का PK ने किया समर्थन, कहा..अब मुसलमान नहीं देंगे राजद को वोट

सिवान दौरे पर प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान में मुस्लिम संगठनों की वक्फ कानून के खिलाफ रैली का समर्थन किया। साथ ही तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अब मुस्लिम समुदाय के पास जन सुराज का विकल्प है, राजद की राजनीति नहीं चलेगी।

Bihar
मुसलमानों के लिए विकल्प बना जनसुराज
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: पटना के गांधी मैदान में आयोजित मुस्लिम संगठनों की रैली का प्रशांत किशोर ने समर्थन करते हुए कहा कि जन सुराज शुरू से ही वक्फ कानून के खिलाफ रहा है। PK ने तेजस्वी यादव के 20 साल नहीं सिर्फ 20 महीने देने के बयान पर जोरदार कटाक्ष किया। कहा कि बिहार की जनता 15 साल उनके माता-पिता को और 3 साल उन्हें देकर देख चुकी है, इन लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है, मुसलमान भी अब राजद को वोट नहीं देंगे, उनके पास जन सुराज का विकल्प है।


जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह सिवान और पश्चिम चंपारण के एक दिवसीय दौरे पर हैं। सिवान में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पटना के गांधी मैदान में मुस्लिम संगठनों द्वारा वक्फ कानून के खिलाफ आयोजित रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जन सुराज शुरू से ही वक्फ बिल के विरोध में रहा है। गांधी मैदान में आज आयोजित सभा मुस्लिम संगठनों की सभा है और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।


इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के 20 साल नहीं सिर्फ 20 महीने देने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव के माता-पिता को 15 साल और खुद तेजस्वी यादव को 3 साल दे चुकी है। इन लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है। अब जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। कोई भी राजद को वोट नहीं देने वाला है। उन्होंने कहा कि अब तक ये लोग भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिम समुदाय का वोट लेते रहे हैं, लेकिन अब मुस्लिम समुदाय के पास जन सुराज का विकल्प है। अब मुसलमान समझ गए हैं कि लालटेन में किरासन तेल की तरह जलने से कोई फायदा नहीं है। अगर वो लालटेन को वोट देंगे तो उनके बच्चों का भविष्य किरासन तेल की तरह जलेगा और रोशनी लालू जी के घर में होगी।