ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

SARAN: जेपी के गांव से प्रशांत किशोर ने शुरू की बिहार बदलाव यात्रा, 120 दिनों तक बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा

जेपी के घर की जर्जर हालत देख प्रशांत किशोर ने कहा कि इनके नाम पर उनके अनुयायी अपने घरों में A.C चला रहे हैं, और यहां सिताब दियारा में उनके घर में अंधेरा छाया हुआ है। हम सरकार से अपील करते हैं कि हमसे चंदा लेकर जेपी जी के घर में बिजली बहाल करें।

bihar
बिहार बदलाव यात्रा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज संपूर्ण क्रांति के पुरोधा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताब दियारा से राज्यव्यापी 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत की। इस यात्रा के तहत प्रशांत किशोर अगले 120 दिनों में बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। 


इस यात्रा का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के प्रति जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के रूप में जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करना है। बिहार को बदहाली से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में से एक बनाने का सपना लेकर प्रशांत किशोर एक बार फिर राज्यव्यापी यात्रा पर निकले हैं।


बिहार बदलाव यात्रा शुरू करने से पहले प्रशांत किशोर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सारण जिले के शहीद मोहम्मद इम्तियाज के घर गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सिताब दियारा के लिए रवाना हो गए। सिताब दियारा पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके पैतृक घर का दौरा किया। 


जेपी के घर की जर्जर हालत पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जेपी के नाम पर उनके अनुयायी अपने घरों में एसी (A.C) चला रहे हैं और यहां सिताब दियारा में उनके घर में अंधेरा है। हम सरकार से अपील करते हैं कि हमसे चंदा लेकर जेपी जी के घर में बिजली बहाल करें। मैं यहां जेपी के जर्जर घर को देखने नहीं आया हूं, मैं लोकनायक की जन्मस्थली से प्रेरणा लेने आया हूं। लेकिन यहां की हालत देखकर बिहार में बदलाव की मेरी बात और मजबूत हो जाती है।

SARAN: जेपी के गांव से प्रशांत किशोर ने शुरू की बिहार बदलाव यात्रा, 120 दिनों तक बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौराSARAN: जेपी के गांव से प्रशांत किशोर ने शुरू की बिहार बदलाव यात्रा, 120 दिनों तक बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौराSARAN: जेपी के गांव से प्रशांत किशोर ने शुरू की बिहार बदलाव यात्रा, 120 दिनों तक बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौराSARAN: जेपी के गांव से प्रशांत किशोर ने शुरू की बिहार बदलाव यात्रा, 120 दिनों तक बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा

प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट

टैग्स