ब्रेकिंग
Bihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar News: जेल के अंदर चल रहा था खेल? बेउर जेल रेड के बाद अधीक्षक समेत कई अधिकारी सस्पेंडअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar News: जेल के अंदर चल रहा था खेल? बेउर जेल रेड के बाद अधीक्षक समेत कई अधिकारी सस्पेंडअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारी

प्रसव के बाद महिला की इलाज के दौरान मौत, गुस्साएं लोगों ने किया पथराव, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में प्रसव के बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम के गेट के पा

प्रसव के बाद महिला की इलाज के दौरान मौत, गुस्साएं लोगों ने किया पथराव, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में प्रसव के बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम के गेट के पास शव को रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों ने पथराव भी किया। घटना नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड की है। 


बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख तरैया के बबलू महतो की पत्नी अस्मिता देवी को पावर हाउस रोड स्थित डॉक्टर अनुकंपा सिंह के अस्पताल में चार दिन पूर्व प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। जिस दिन महिला को एडमिट किया गया उसी दिन ऑपरेशन कर अस्मिता देवी ने पुत्र को जन्म दिया था और जिसके बाद से वो वही भर्ती थी। परिजनों का आरोप है कि कल महिला की स्थिति गंभीर होने पर उसे दूसरे जगह रेफर कर दिया गया था जहां कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। 


परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर अनुकंपा सिंह के यहां इलाज में लापरवाही बरती गई। जिसके कारण अस्मिता देवी की हालत गंभीर हो गयी और उसके बाद उसे रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की। इसे लेकर लोग हंगामा करने लगे और सड़क को जाम कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझाने में जुट गयी। लोगों में डॉक्टर के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला। 6 घंटे से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन कर पथराव शुरू कर दिया। नगर थाना को सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने आकर्षित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। शव के साथ सड़क पर बैठे लोगों को हटाया गया फिर यातायात को बहाल किया गया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता