ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दिवस पर राज्य की जनता को दी बधाई, सीएम नीतीश ने भी दी शुभकामनाएं

PATNA : बिहार दिवस के भव्य कार्यक्रम का आज मंगलवार को आगाज होगा. बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है. वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दिवस पर राज्य की जनता को दी बधाई, सीएम नीतीश ने भी दी शुभकामनाएं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार दिवस के भव्य कार्यक्रम का आज मंगलवार को आगाज होगा. बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है. वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कामना की कि बिहार विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे.


मोदी ने ट्वीट कर कहा, "बिहार के सभी भाइयों और बहनों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई. मेरी कामना है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे."




इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर आज प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. नीतीश कुमार ने आशा व्यक्त की है कि बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा. बिहारवासी आपसी एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाये रखेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचायेंगे एवं बिहार के गौरव को और आगे बढ़ायेंगे.”


कोरोना काल की वजह से तीन साल बाद इस बार बिहार दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बता दें कि पूरे कार्यक्रम का मुख्य मंच पटना के गांधी मैदान में होगा. वहीं, एसके मेमोरियल हॉल में भी बिहार दिवस के मौके पर कई कलाकार प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम 22 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगा.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 मार्च को संध्या 5:30 बजे गांधी मैदान के मुख्य मंच से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और 24 मार्च को महामहिम राज्यपाल फागू चौहान मुख्य मंच गांधी मैदान से कार्यक्रम का समापन करेंगे. इस बार बिहार दिवस के पूरे कार्यक्रम का थीम जल जीवन हरियाली है. कार्यक्रम का देख-रेख शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है. इसमें सभी विभाग की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है.

टैग्स