ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

प्रधान सचिव से जवाब तलब, पटना हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव को जवाब तलब किया है. यह बताने को कहा है कि लघु उद्योगों को टेंडर में शामिल होने के लिए 50 लाख रुपये का अग्रिम धन राशि क्यो

प्रधान सचिव से जवाब तलब, पटना हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  पटना हाईकोर्ट ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव को जवाब तलब किया है. यह बताने को कहा है कि लघु उद्योगों को टेंडर में शामिल होने के लिए 50 लाख रुपये का अग्रिम धन राशि क्यों मांगा जा रहा है. न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद की एकलपीठ ने बिहार ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट को बताया गया कि राज्य सरकार में लघु उद्योगों को राहत दी गई थी.


बिहार फाइनेंस नियमावली के 131 बी और  131 ओ  के तहत कहा गया था कि लघु उद्योगों से मनमाने तरीके से  अग्रिम धन नहीं वसूला जा सकता है. राज्य सरकार ने लघु उद्योगों को प्राथमिकता दी है.  पूरे राज्य के 38 जिलों में टेंडर निकाला गया है, जो प्रिंट संबंधी कार्य करेगा. विभिन्न प्रकार के प्रिंट कार्यों के लिए जो टेंडर निकाले गए हैं, उसमें लघु उद्योगों से पचास लाख का अग्रिम धन मांगा गया है, जिसे याचिकाकर्ताओं ने याचिकाएं दायर कर चुनौती दी थी.


हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले पर अगली सुनवाई आगामी 23 सितंबर को होगा.