ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

Bihar News: बिहार के इस जिले में एक दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादला, उपद्रव के बाद SP ने लिया एक्शन

Bihar News: बिहार के सासाराम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस बल पर पथराव किया गया, इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस बल पर पथराव किया गया। यह घटना शहर के संवेदनशील क्षेत्र में हुई, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने नगर थाना के एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों का तत्काल तबादला कर दिया है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस दल किसी आपराधिक मामले की जांच के सिलसिले में जब एक मोहल्ले में पहुंचा, तो वहां भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को मौके से पीछे हटना पड़ा। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।


घटना के बाद एसपी ने जिम्मेदारी तय करते हुए नगर थाना में तैनात करीब 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें सागर पुलिस चौकी के प्रभारी, एक हवलदार, और पांच अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी को पुलिस लाइन, डेहरी में अटैच कर दिया गया है। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 


तबादले के बाद नगर थाना और सागर चौकी में नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही पुलिस विभाग ने इस क्षेत्र को संवेदनशील घोषित कर अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है। इलाके में फ्लैग मार्च और गश्त बढ़ा दी गई है ताकि कोई दोबारा ऐसी घटना न कर सके।


प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाने की चेतावनी दी है। पुलिस इस घटना से जुड़े वीडियो और फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि असली उपद्रवियों की पहचान की जा सके।