ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

Police Encounter: सिवान में पुलिस और कुख्यात धर्मेंद्र यादव के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार..

Police Encounter: सिवान के भगवानपुर हाट में पुलिस और कुख्यात धर्मेंद्र यादव के बीच मुठभेड़। बदमाश के पैर में गोली लगी, सदर अस्पताल में इलाज। पुलिस ने लोडेड पिस्टल बरामद की..

Police Encounter
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Police Encounter: सिवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र यादव के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली से घायल धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।


रविवार को सिवान पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) और भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने मतनपुरा गांव में कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र यादव को पकड़ने के लिए छापेमारी की। इस दौरान धर्मेंद्र ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र के पैर में गोली मारी है।


Police Encounter: सिवान में पुलिस और कुख्यात धर्मेंद्र यादव के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार..


घायल धर्मेंद्र को तुरंत सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद की है। धर्मेंद्र यादव पर हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


सिवान पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अन्य अपराधियों के खिलाफ भी अभियान जारी रहेगा। मामले की जांच चल रही है।


रिपोर्टर: मनोज कुमार