ब्रेकिंग
जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें

पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत, परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप

MUNGER: मुंगेर के धरहरा में पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस इसे हादसा बता रही है। मृतक की पहचान नालंदा जिला के सरमेरा थानान्तर्गत

पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत, परिजनों ने लगाए कई गंभीर आरोप
First Bihar
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के धरहरा में पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस इसे हादसा बता रही है। मृतक की पहचान नालंदा जिला के सरमेरा थानान्तर्गत हुसैना गांव के विनेश्वर मांझी के बेटे अशोक मांझी के रूप में की गई है। अशोक की पत्नी गोलकी देवा ने कहा है कि 7 नवंबर को उनका पति शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया था। वहीं, कल यानी गुरुवार को पटना के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शख्स को पुलिस ने इतना पताड़ित किया कि उसकी मौत हो गई। 



दरअसल, अशोक मांझी शादी के बाद ससुराल मानगढ़ मुसहरी टोला में ससुर मुरल मांझी के घर रह रहा था। पुलिस ने शराब पीने के आरोप में अशोक को 7 नवंबर की शाम में गिरफ्तार किया था। गुरुवार को पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। 



शख्स की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। उनका ये भी कहना है कि शख्स ने शराब पीकर उत्पात नहीं मचाया था। इसके बावजूद पुलिस ने उसे यह कहकर गिरफ्तार कर लिया कि वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। परिजनों ने इसे पुलिस की सोची समझी साजिश बता दी है। 

टैग्स