ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर भारी बबाल, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

NALANDA : बिहार के नालंदा जिलें में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, यह युवक पिछेल पांच दिनों से एक अपराध के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में थ

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर भारी बबाल, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिलें में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, यह युवक पिछेल पांच दिनों से एक अपराध के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में था। जिसके बाद अब इसकी मौत की खबर निकल कर सामने आई है। इस पुरे घटना की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के नालंदा जिले के तेलहाड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।  यहां पुलिस ने एक मर्डर केस में पूछताछ के लिए 5 दिन पहले ही युवक को अपनी कस्टडी में लिया था। सुबह में पूछताछ के बाद रात में कंप्यूटर रूम में रखा गया.,जहां देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद जब इस बात की जानकारी युवक के परिजनों और नीय लोगों को लगी तो उनके द्वारा जेल के सामने जमकर बबाल कटा गया। इस युवक की पहचान कोरबा गांव निवासी पहलु यादव के रूप में हुई है। 


वहीं, पुलिस हाजत में युवक की मौत की खबर मिलते ही एसडीओ और डीएसपी सहित कई अधिकारी थाने में पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए है।  फिलहाल थाने में मौजूद सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.


इधर, इस पुरे मामले को लेकर एसडीओ हिलसा का कहना है कि, मुझे भी आज सुबह में इसबारे में सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि युवक ने हाजत में आत्महत्या कर ली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जेल के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी परिजनों को दिखाया गया है, ताकि वे लोग भी आश्वस्त हो सके कि इस मामले में पुलिस की कोई संलिप्तता नहीं हैं। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता