ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

सिस्टम पर शर्म है! निधन के बाद वशिष्ठ बाबू की डेडबॉडी के लिए नहीं मिला एम्बुलेंस, अब सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि घोषित की

PATNA : लंबे समय से बीमार चल रहे देश-दुनिया में गणित के फॉर्मूले का लोहा मनवाने वाले महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज निधन हो गया. विशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर PMCH प्र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लंबे समय से बीमार चल रहे देश-दुनिया में गणित के फॉर्मूले का लोहा मनवाने वाले महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज निधन हो गया. विशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर PMCH प्रशासन का शर्मनाक चेहरा सामने आया है. 

एक तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महान गणितज्ञ के निधन पर शोक प्रकट करते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करने की घोषणा  की है, तो वहीं दूसरी तरफ PMCH अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराया. सिर्फ डेथ सर्टिफिकेट जारी कर अस्पताल प्रशासन ने अपना कोरम पूरा कर दिया. महान गणितज्ञ का शव ब्लड बैंक के बाहर पड़ा रहा और किसी ने इसकी सुध तक नहीं ली. न ही निधन की खबर सुन कर कोई अधिकारी आए और न ही कोई राजनेता पहुंचा.  


महान गणितज्ञ के साथ ऐसे बर्ताव को देखते हुए परिजन गुस्से में हैं. काफी फजीहत के बाद परिजनों को एम्बुलेंस मुहैया कराया गया, जिसके बाद परिजन डेड बॉडी को लेकर पैतृक गांव चले गए. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें