ब्रेकिंग
‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो‘समझौते का हो रहा उल्लंघन, वादा पूरा नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे’, CJP की केंद्र सरकार को अल्टीमेटमअभी बेऊर जेल में ही रहेंगे तेज प्रताप यादव, SDJM कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कीBihar News: प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, कोर्ट के आदेश पर हुई जांच, गिरफ्तार किये गयेएक और पेपर लीक? BAMS परीक्षा से पहले WhatsApp पर वायरल हुआ प्रश्न पत्र... गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपबांकीपुर उपचुनाव में आरजेडी ने झोंकी पूरी ताकत, रेखा गुप्ता के समर्थन में तेजस्वी यादव का रोड शो

जन्मदिन पर PM मोदी को नीतीश ने दिया तोहफा, बिहार में टीकाकरण महाअभियान 2.0 की शुरुआत

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार में आज को

जन्मदिन पर PM मोदी को नीतीश ने दिया तोहफा, बिहार में टीकाकरण महाअभियान 2.0 की शुरुआत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार में आज कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान 2.0 की शुरुआत की गई है. बिहार में आज 1 दिन के अंदर 35 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इससे महाअभियान की शुरुआत की गई है. इस मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत अन्य बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे हैं. 


पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान 2.0 की शुरुआत के साथ सीएम नीतीश ने 70 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का भी लोकार्पण किया. आपको बता दें कि बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान पहले से चल रहा है और अब नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. बिहार में इस महीने कोरोना टीका का आंकड़ा साढ़े 4 करोड़ के पार होने की उम्मीद जताई जा रही है. उधर बिहार बीजेपी की तरफ से भी आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. पार्टी के तमाम बड़े नेता इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं. 


इधर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत हो गई है. इसे भारतीय जनता पार्टी ने सेवा और समर्पण अभियान का नाम लिया है. बीजेपी इस अभियान को 20 दिनों तक चलाएगी/ इसके पीछे भी एक खास मकसद है. बीजेपी का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी 20 साल पहले पहली बार मुख्यमंत्री बने थे लिहाजा यह आयोजन 20 दिनों तक चलेगा. पीएम मोदी के जीवन पर आयोजित प्रदर्शनी के साथ-साथ ब्लड डोनेशन कैंप समेत अन्य तरह के आयोजन किए जाएंगे.