ब्रेकिंग
पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट

15 सितंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सीमांचल को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया आएंगे। सीमांचल के लोगों से जुड़ने के लिए पीएम बिहार दौरे पर आ रहे हैं और करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी।

Bihar
PM मोदी का बिहार दौरा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार का दौरा करने जा रहे हैं। वे 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सीमांचल के इलाकों को साधना और क्षेत्र के लोगों से सीधे जुड़ाव स्थापित करना है।


प्रधानमंत्री इस अवसर पर करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात भी सीमांचल को देंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा तय करेगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सातवां बिहार दौरा है। पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात पीएम मोदी दे सकते हैं। इस दिन पूर्णिया एयरपोर्ट का वो उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के पूर्णिया आगमन की तैयारी शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी के हाथों एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर एनडीए नेता काफी उत्साहित हैं। 


बता दें कि इससे पहले 6 बार पीएम मोदी बिहार आ चुके हैं। भागलपुर के बाद मधुबनी, सासाराम, सीवान, मोतिहारी और गयाजी के दौरे के बाद अब पीएम मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया आएंगे। इससे पहले अपने सभी दौरे पर उन्होंने बिहार को करोड़ों की सौगात देने का काम किया है। गया में भी करीब 13 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास उन्होंने किया। अब पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात देने आ रहे हैं।