ब्रेकिंग
गया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तएक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचालबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानागया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तएक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचालबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवाना

पिकअप वैन और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत, घायल 2 युवक PMCH रेफर

AURANGABAD:- जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को

पिकअप वैन और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत, घायल 2 युवक PMCH रेफर
Santosh Singh
2 मिनट


AURANGABAD:- जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पटना रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर घंटों हंगामा मचाया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मश्क्कत के बाद लोगों को शांत कराया।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार 3 युवक सब्जी खरीदने के लिए ओबरा बाजार गए हुए थे। सब्जी खरीदने के बाद सभी घर की ओर लौट रहे थे तभी तेज गति में सामने आ रही पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर एक युवक की मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। घटना के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर घंटों हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


मृतक की पहचान अग्निगांव निवासी 21 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है जबकि घायल युवकों की पहचान 19 वर्षीय राहुल और 18 वर्षीय नीतीश के रूप में हुई है। फिलहाल फरार पिकअप वैन ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता