ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़मुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़

जन सुराज कैंप में हो रही पॉकेटमारी, नेता ने कहा..अपने समानों की रक्षा स्वयं करें

जन सुराज के कैंप में आने वाले लोगों का पर्स गायब हो जा रहा है। यहां पॉकेटमारी की बात सामने आई है। यह बात खुद जन सुराज के नेता सार्वजनिक तौर पर मंच से कहते दिखे। कहा कि अपने सामानों की रक्षा स्वयं करें.

BIHAR POLITICS
कैंप में पॉकेटमारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna: पटना जिला प्रशासन की ओर से मरीन ड्राइव के पास अस्थायी कैंप बनाने की अनुमति जन सुराज को दी गयी। जिसके बाद जन सुराज पार्टी के तरफ से टेंट सिटी बनाई गई है। अब यही से प्रशांत किशोर अपना अनशन जारी रखेंगे और आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय करेंगे। जन सुराज के कैंप में पॉकेटमारी होने की बात अब सामने आई है। 


खुद जन सुराज के नेता यह बात मंच से कहते नजर आए। उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल कई बीपीएससी अभ्यर्थियों का पर्स गायब हो गया। जन सुराज की ओर से अब यह सफाई दी जा रही है कि इस कैंप में कोई पुलिस बल नहीं है इसलिए अपने सामानों की रक्षा खुद करें। 


मंच को संबोधित करते हुए जन सुराज के नेता ने कहा कि आप यहां कही पुलिस बल देख रहे हैं? यहां कही भी प्रशासन का कोई लोग नहीं है। यहां सारे वर्कर जनसुराज के लगे हुए हैं। इसलिए अपने-अपने सामानों की चिंता आप स्वयं करें। देखिये यहां सामने जो बैठे हुए हैं इनका भी पैसा चोरी हो गया है। नेताजी ने कहा कि आज कल डिजिटल जमाना हो गया है। 


हम सिर्फ पांच सौ रुपये लेकर चलते हैं और डिजिटल पेमेंट करते हैं। आपलोग भी ज्यादा पैसा पर्स में लेकर ना चले। डिजिटल जमाना है डिजिटल पेमेंट करे। उन्होंने कहाकि हमारे नेता प्रशांत किशोर अभी गंगा स्नान करने गये हैं इसके बाद वो अपना अनशन तोड़ेंगे। अनशन तोड़ने के बाद सत्याग्रह पार्ट टू की शुरुआत होगी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता