ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

फिर सामने आई खेसारी-पवन के बीच की टकराव, पवन सिंह के बयान पर खेसारी लाल यादव ने किया पलटवार, बोले.. कुछ लोग दारू पीकर स्टेज पर चढ़ जाते हैं

DESK : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह एक बार फिर आमने सामने हैं. इनके बीच की पुरानी टकराव एक बार फिर से सामने आ रही है. इस टकराव की वजह है इन द

फिर सामने आई खेसारी-पवन के बीच की टकराव, पवन सिंह के बयान पर खेसारी लाल यादव ने किया पलटवार, बोले.. कुछ लोग दारू पीकर स्टेज पर चढ़ जाते हैं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह एक बार फिर आमने सामने हैं. इनके बीच की पुरानी टकराव एक बार फिर से सामने आ रही है. इस टकराव की वजह है इन दिनों बॉलीवुड से रिलीज हो रहे इनके नए गाने जो आजकल चर्चा की विषय बनी हुई है. अभी 17 दिसंबर को पानी-पानी की सक्सेस के बाद खेसारीलाल यादव का गाना 'रोमांटिक राजा' रिलीज होने वाला है. इससे पहले पवन सिंह ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए खेसारीलाल यादव को निशाने पर ले लिया और कहा कि कुछ लोग अकड़ में रहते हैं और 5 हजार में कहीं भी गा देते हैं.


इसके बाद पवन सिंह खुद की तुलना आम यानी फलदार वृक्ष से की और कहा कि हम कुछ नहीं बोलेंगे. बस गाना गा कर ही जवाब देंगे. लेकिन फिर अगले पल पवन ने ये भी कह दिया कि आज कोई यहां जा रहा है और कोई वहां. अरे जिसको जहां जाना है जाए, हम तो वहां कब का काम कर चुके हैं. अभी ऐसे लोग कल्पना ही नहीं कर सकते कि पवन सिंह कहां कहां गाना गाएंगे.


पवन के इस बयान के बाद अब खेसारीलाल यादव ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पलटवार कर दिया है. अपनी पोस्ट में खेसारी लाल यादव ने कहा है कि खुद को खड़ा करो, भोजपुरी को बड़ा करो. मैं जिसे बड़ा मनाता था, उन्हें मेरे नाम से दिक्कत है. खेसारीलाल यादव ने आगे कहा है कि कुछ लोगों को लगता है उनके खींची लकीर पर दुनिया चल रही है. तो अब यह आप ही तय करिए कि भिखारी ठाकुर, शारदा सिन्हा, मनोज तिवारी मृदुल जैसे दिग्गजों ने कुछ नहीं किया. यह कितनी शर्मनाक बात है. मैं ऐसे लोगों से कॉम्पिटिशन नहीं करता. बस काम करता हूं.


खेसारी ने कहा है कि स्टेज पर इंसान को अच्छे मन से रहना चाहिए. दारू पीकर नहीं जाना चाहिए. दारू पीकर जाना अच्छी बात नहीं है.

टैग्स