ब्रेकिंग
Bihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar News: जेल के अंदर चल रहा था खेल? बेउर जेल रेड के बाद अधीक्षक समेत कई अधिकारी सस्पेंडअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारीBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar News: जेल के अंदर चल रहा था खेल? बेउर जेल रेड के बाद अधीक्षक समेत कई अधिकारी सस्पेंडअब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, बिहार सरकार की बड़ी तैयारी

रेलवे ट्रैक पर खेल रही थी 3 साल की बच्ची, अचानक आ गई ट्रेन, फिर क्या हुआ जानिये..

BEGUSARAI: कहते हैं जाको राखे साइया मार सके ना कोई। यह बात आज बेगूसराय में साबित हो गयी। बेगूसराय के बछवाड़ा और तेघरा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर तीन साल की बच्ची अचानक आ गय

रेलवे ट्रैक पर खेल रही थी 3 साल की बच्ची, अचानक आ गई ट्रेन, फिर क्या हुआ जानिये..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: कहते हैं जाको राखे साइया मार सके ना कोई। यह बात आज बेगूसराय में साबित हो गयी। बेगूसराय के बछवाड़ा और तेघरा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर  तीन साल की बच्ची अचानक आ गयी। जो पटरी पर पत्थरों से खेलने लगी। तभी ग्रीन सिग्नल हो गया लेकिन बच्ची इससे अनजान थी वो पटरी पर खेलने में मग्न थी। उधर समस्तीपुर की ओर जाने वाली लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रैक पर आ गयी। 


इस ट्रेन के ड्राइवर आरएमपी यादव और सहायक लोको पायलट किशन कुमार की नजर तभी पटरी पर खेल रही बच्ची पर गयी तो उन्होंने सूझबूझ और तत्परता से काम लिया। लड़की की जान बचाने के लिए इन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जिसके बाद लड़की के पास पहुंचने के पहले ही ट्रेन रूक गयी और बच्ची की जान बच गयी। 


बच्ची पटरी पर खेलने में मशगूल थी। पटरी पर लड़की की मौजूदगी देखकर चालक दल ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। गाड़ी बच्ची तक पहुंचते पहुंचते रुक गई। जिससे छोटी बच्ची को सुरक्षित बचाया जा सका। ट्रेन के ड्राइवर ने बच्ची को ट्रैक से गोद में लिया जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। इन लोगों में बच्ची के परिजन भी शामिल थे। उन्होंने बच्ची को सीने से लगा लिया। ड्राइवर ने बच्ची को परिजनों के हवाला किया जिसके बाद ट्रेन को लेकर रवाना हो गये।  


इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर और उनकी टीम की चर्चा इलाके में होनी शुरू हो गयी। लोग कहने लगे कि यदि इमरजेंसी ब्रेक ट्रेन के ड्राइवर और उनकी टीम ने नहीं लगाया होता तो बच्ची आज हमारे बीच नहीं रहती। परिजनों ने पूरी टीम को धन्यवाद कहा। वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सराहना की। वही अब विभाग में भी इसकी चर्चा होने लगी है। रेलवे की ओर से लोगों से अपील की गयी है कि वो अपने बच्चों और मवेशियों को ट्रैक के पास नहीं आने दें और रेलवे लाइन को फाटक से ही पार करें।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता