ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

पटना : पत्नी ने ससुराल आने से किया मना तो वियोग में पति ने किया सुसाइड

PATNA : पटना के गौरीचक के बरावां गांव में 35 साल के एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान धर्मेंद्र उर्फ बेलदार बिंद के रूप में की गई है.बताया जा रहा है कि पत्नी के वियोग में आ

पटना : पत्नी ने ससुराल आने से किया मना तो वियोग में पति ने किया सुसाइड
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के गौरीचक के बरावां गांव में 35 साल के एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान धर्मेंद्र उर्फ बेलदार बिंद के रूप में की गई है.

बताया जा रहा है कि पत्नी के वियोग में आकर शुक्रवार की देर रात उसने सुसाइड कर लिया. इसका पता तब चला जब घर में रह रही अकेली बूढ़ी मां काफी देर होने के बाद उसके कमरे में गई तो देखा कि उसका बेटा फांसी के फंदे से झूल रहा है. जिसके बाद उसने गांव वालों को बुला लिया.

 मौके पर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने आकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अक्सर अपने मायके पटना सिटी के बेगमपुर में रहती थी. बीते कुछ माह पहले धर्मेंद्र अपनी पत्नी को लाने मायके गया तो वहां उसके साथ मारपीट की गई. और पत्नी ने उलटे पति पर ही मारपीट का मामला दर्ज करा दिया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था और छह दिन पहले ही छूटकर बाहर आया था. जेल से आने के बाद भी वह अपनी पत्नी से घर लौट आने की गुहार लगा रहा था पर पत्नी नहीं आई. पत्नी उसे अपने मायके बुला रही थी पर धर्मेंद्र अपनी बूढ़ी मां को छोड़कर नहीं जाना चाहता था. 

शुक्रवार को भी उसने अपनी पत्नी से बात की और घर आने को कह पर पत्नी ने इंकार कर दिया. जिसके बाद घर्मेंद्र ने उसे मर जाने की बात कही और फंदे से झूल गया. धर्मेंद्र की शादी आठ साल पहले हुई थी और दो बच्चे भी हैं.