ब्रेकिंग
बिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीBihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीBihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसला

पटनासिटी में बिजली उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा, बिजली ऑफिस का घेराव के बाद अशोक राजपथ को किया जाम, विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप

PATNA CITY: प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने और विद्युत विभाग की मनमानी से परेशान बिजली उपभोक्ताओं ने आज पटना सिटी के कटरा स्थित बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया और जमकर प्रदर्शन और नारेब

पटनासिटी में बिजली उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा, बिजली ऑफिस का घेराव के बाद अशोक राजपथ को किया जाम, विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA CITY: प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने और विद्युत विभाग की मनमानी से परेशान बिजली उपभोक्ताओं ने आज पटना सिटी के कटरा स्थित बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया और जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित मालसलामी और कटरा के नागरिकों ने अशोक राजपथ को पूरी तरह से जाम कर दिया और प्रीपेड मीटर को हटाने के लिए जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान अशोक राजपथ पर यातायात घंटों बाधित रहा। 

आक्रोशित विद्युत उपभोक्ताओं का कहना था कि जबरन घर में घुसकर डरा धमकाकर पुराने बिजली के मीटर को उखाड़कर प्री पेड स्मार्ट मीटर लगवाया जा रहा है और इस दौरान मनमाने ढंग से पैसे की वसूली की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं का 2 हजार रुपया बिजली बिल बकाया है उनसे 10 हजार वसूला जा रहा है और जिन पर 14 हजार बकाया है उनसे 38 हजार रुपये बिजली बिल के तौर पर वसूला जा रहा है। 

बिजली विभाग के रवैय्ये के खिलाफ आज पटना सिटी में लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। मालसलामी और कटरा के लोगों ने पहले तो बिजली ऑफिस का घेराव कर दिया फिर मुख्य सड़क अशोक राजपथ को घंटों जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने विद्युत विभाग पर मनमाने ढंग से पैसे वसूलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता की पॉकेट से जबरदस्ती पैसे निकाला जा रहा है। 

लोगों के हंगामे और प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया और यह आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों तक पहुंचायी जाएगी जिसके बाद मामले का समाधान निकाला जाएगा। इस बात आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ जिसके बाद अशोक राजपथ पर यातायात बहाल हो सका।   

बिजली विभाग द्वारा प्रीपेड मीटर के नाम पर बिहार में बिजली उपभोग्ताओ को परेशांन करने का मुद्दा गहराता जा रहा है। जिसका विरोध अब पूरे बिहार में देखने को मिल रहा है। वही प्रीपेड मीटर के नाम पर जनता को ज्यादा बिजली बिल भेजे जाने से नाराज लोगों ने आज पटना सिटी के मालसलामी इलाके के बाजार समिति स्थित कटरा बाजार बिजली ऑफिस के पास अशोक राजपथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। साथ ही बिजली ऑफिस का घेराव कर बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और  प्रीपेड मीटर हटाने की मांग की ।

बिजली उपभोक्ताओं ने सरकार पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए कहा की बिजली विभाग पूराने मीटर को हटाकर प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है। साथ ही केस करने की धमकी देकर मनमाने ढंग से रूपये की वसूली कर रहे हैं। प्रीपेड मीटर के नाम पर उन्हें बार- बार रिचार्ज करना पड़ रहा है और बिजली की अधिक यूनिट आने से गरीब जनता परेशान है। वही रिचार्ज के बाद भी उन्हें बिजली समय पर नहीं मिल रही है। प्रीपेड मीटर लगाने के बाद लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है। जब इसकी शिकायत लेकर बिजली ऑफिस जाते है तब अधिकारी उनकी शिकायत सुनने के बजाय ऑफिस छोड़कर भाग निकलते हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी का कहना है की अधिकारियों के आदेश पर ही प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है। वही आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय वे सड़क से सदन तक इसका विरोध करेंगे। 

पटनासिटी में बिजली उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा, बिजली ऑफिस का घेराव के बाद अशोक राजपथ को किया जाम, विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप

पटनासिटी में बिजली उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा, बिजली ऑफिस का घेराव के बाद अशोक राजपथ को किया जाम, विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप

पटनासिटी में बिजली उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा, बिजली ऑफिस का घेराव के बाद अशोक राजपथ को किया जाम, विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप

पटनासिटी में बिजली उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा, बिजली ऑफिस का घेराव के बाद अशोक राजपथ को किया जाम, विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप

पटनासिटी में बिजली उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा, बिजली ऑफिस का घेराव के बाद अशोक राजपथ को किया जाम, विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप

पटनासिटी में बिजली उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा, बिजली ऑफिस का घेराव के बाद अशोक राजपथ को किया जाम, विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप

पटनासिटी में बिजली उपभोक्ताओं ने किया जमकर हंगामा, बिजली ऑफिस का घेराव के बाद अशोक राजपथ को किया जाम, विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता