ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Bihar News: पटना में महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर शादी पूरी की. इससे पहले आयोग में घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक अनोखी शादी ने सबका ध्यान खींचा। राज्य महिला आयोग का दफ्तर करीब दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा, जहां प्यार, तकरार और अंत में मिलन का जबरदस्त क्लाइमेक्स देखने को मिला। भारी विरोध और हंगामे के बीच एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में सबके सामने सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी स्वीकार किया। हालात इतने बेकाबू हुए कि सुरक्षा के लिए डायल 112 की टीम को भी बुलाना पड़ा।


जानकारी के अनुसार, खाजेकला निवासी रौशन कुमार और संपतचक की विजया शेखर के बीच ढाई साल पहले प्यार शुरू हुआ। विजया, रौशन के घर में बतौर किराएदार रह रही थीं, और यहीं से दोनों के दिल एक हो गए। दोनों ने जुलाई 2025 में छिपकर कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन लड़के के परिवार ने इस रिश्ते का सख्त विरोध किया। 


रौशन की मां ने जब शादी का पता चला तो बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया और विजया को धमकाना शुरू कर दिया। थक-हारकर जोड़ा महिला आयोग पहुंचा। आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा मिश्रा ने लड़के की मां और परिजनों को घंटों समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। लड़के की मां का कहना था कि उन्हें यह ‘लव मैरिज’ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।


करीब दो घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी, तो डायल 112 की टीम मौके पर बुलाई गई। इसी दौरान रौशन ने हिम्मत दिखाई और महिला आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में विजया की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी मान लिया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता