ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना वाले खान सर की बढ़ेगी मुश्किलें, छात्रों के बवाल को लेकर नकेल कसेगा जिला प्रशासन

PATNA : सोमवार से पटना समेत बिहार के कई जिलों में शुरू हुए छात्रों के आंदोलन को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. रेल यात्रियों के लिए भारी फजीहत की स्थिति है तो वहीं पटना में आम

पटना वाले खान सर की बढ़ेगी मुश्किलें, छात्रों के बवाल को लेकर नकेल कसेगा जिला प्रशासन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सोमवार से पटना समेत बिहार के कई जिलों में शुरू हुए छात्रों के आंदोलन को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. रेल यात्रियों के लिए भारी फजीहत की स्थिति है तो वहीं पटना में आम लोग भी इससे परेशान हो रहे हैं. ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने ऐसे कोचिंग संस्थानों के ऊपर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है जो कहीं न कहीं छात्रों को उकसा रहे हैं.

पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि ऐसे कोचिंग संस्थान हमारे रडार पर हैं जो छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो छात्रों के समर्थन में बयान देने वाले पटना के खान सर भी जिला प्रशासन की रडार पर हैं और उनके खिलाफ भी एक्शन हो सकता है.


बीते दिनों राजेंद्र नगर टर्मिनल को करीब 5 से 6 घंटे तक रेलवे के छात्रों ने जाम किया था. जिसके बाद पटना के डीएम ने कहा हम लोग विधि व्यवस्था बनाने की कोशिश लगातार कर रहे हैं. कई कोचिंग संस्थानों पर एफआईआर दर्ज किया जा रहा  है.


खबर मिली है कि खान सर लगातार छात्रों के समर्थन में आ रहे थे, डीएम ने कहा जो भी छात्रों को आक्रोशित करेगा उस पर कार्यवाही होगी. डीएम ने कहा कई छात्रों पर एफ आई आर दर्ज की गई है और वीडियो फुटेज के माध्यम से सभी को चिन्हित किया जा रहा है.




बता दें कि पटना में सोमवार को आरआरबी -एनटीपीसी के रिज़ल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए उसमें संशोधन की मांग कर रहे छात्रों ने राजेंद्र नगर स्टेशन पर प्रदर्शन किया. जिसके कारण आठ घंटे तक पटना -हावड़ा रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा और कई ट्रेनें देरी से पहुंची. आज भी कई जिलों में छात्र रेल रोककर प्रदर्शन कर रहे हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें