ब्रेकिंग
पटना में आज कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, ऑटो-ई-रिक्शा के परिचालन पर भी रोकबिहार में टोल टैक्स की तैयारी तेज, निजी वाहन चालकों के लिए आया बड़ा अपडेट; जानिए किन गाड़ियों से वसूला जाएगा शुल्कबिहार में आज जमकर बरसेंगे बादल, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात को लेकर भी चेतावनीनिगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’पटना में आज कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, ऑटो-ई-रिक्शा के परिचालन पर भी रोकबिहार में टोल टैक्स की तैयारी तेज, निजी वाहन चालकों के लिए आया बड़ा अपडेट; जानिए किन गाड़ियों से वसूला जाएगा शुल्कबिहार में आज जमकर बरसेंगे बादल, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात को लेकर भी चेतावनीनिगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’

'छोटे सरकार' को पटना पुलिस ने किया अरेस्ट, देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छोटे सरकार को चारों तरफ से घेर लिया। उसकी तलाशी ली गयी तब देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद शाहपुर थाने में 492/25 केस दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

bihar
पकड़ा गया छोटे सरकार
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने में लगी है। इसी क्रम में शाहपुर पुलिस ने टॉप टेन अपराधी छोटे सरकार को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। छोटे सरकार को दो नामों से लोग जानते हैं, पहला नाम सन्नी कुमार और दूसर सत्या राज है। 


छोटे सरकार दियारा के गंगहारा का रहने वाला है। इसके ऊपर 3 आपराधिक मामले दर्ज है। जो लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में लगी थी। आखिरकार पटना पुलिस के हत्थे वह आज चढ़ ही गया। उसकी गिरफ्तारी गंगाहरा स्थित एक सरकारी स्कूल से हुई है। इस बात की जानकारी पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने दी। 


उन्होंने बताया कि थाना स्तर पर TOP-10 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शाहपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटे सरकार गंगाहरा में ही हैं, वह इस वक्त हाई स्कूल के प्रांगण में हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम को वहां भेजा गया। 


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छोटे सरकार को चारों तरफ से घेर लिया। उसकी तलाशी ली गयी तब देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद शाहपुर थाने में 492/25 केस दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।