ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

पटना में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 11 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना पटना सिटी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के होरिल बीघा गांव के पास NH-30A की है। यहां तेज गति से आ रही एक

पटना में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, 11 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना पटना सिटी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के होरिल बीघा गांव के पास NH-30A की है। यहां तेज गति से आ रही एक हाइवा ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। ट्रक के पलटने से उसपर सवार एक रेलकर्मी की मौत हो गई वहीं अन्य 11 रेलकर्मी बुरी तरह घायल हो गये।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल रेलकर्मियों को इलाज के लिए दनियावां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को रेलवे के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे में मौत के शिकार हुए रेलकर्मी की पहचान समस्तीपुर निवासी मो. छोटू के रूप में की गई है। 


इधर, हादसे के बाद ट्रक और हाइवा के दोनों चालक मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दनियावां रेलवे स्टेशन से अपनी ड्यूटी समाप्त कर सभी रेलकर्मी अपने औजारों के साथ ट्रक पर सवार होकर समस्तीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही हाइवा ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हो गई जबकि 11 अन्य रेलकर्मी घायल हो गए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता