ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने पटना SSP को किया तलब, पारस अस्पताल गोलीकांड की ली पूरी जानकारी

Bihar News: पटना SSP ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोलीकांड मामले में अब तक की पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। मुख्यमंत्री आवास में यह मुलाकात करीब 15 मिनट चली।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना के पारस अस्पताल में कुख्यात चदन मिश्रा की हत्या को लेकर बिहार की सिसासत गरमाई हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एसएसपी कार्तिकेय एस शर्मा को सीएम हाउस तलब किया और उनसे चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी ली।


पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली। इस दौरान SSP ने मुख्यमंत्री को पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। 


एसएसपी ने मुख्यमंत्री को बताया गया कि अब तक की जांच में पटना पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं, किन सुरागों पर काम चल रहा है, और आगे की कार्रवाई क्या होगी। करीब 15 मिनट मुख्यमंत्री आवास में रुकने के बाद SSP वहां से रवाना हो गए। बता दें कि पुलिस ने अबतक हत्याकांड को अंजाम देने वाले लीड शूटर तौसीफ बादशाह और उसके मददगार निशु खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता