ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

शराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंप

पटना सचिवालय के विकास भवन में अधिकारियों के चैम्बर के बाहर शराब का टेट्रा पैक मिलने से हड़कंप मच गया। शराबबंदी वाले बिहार में सरकारी परिसर से शराब मिलने पर कानून की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।

बिहार न्यूज
क्या यही शराबबंदी है?
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मामला सीधे बिहार सचिवालय तक पहुंच गया है। राजधानी पटना स्थित सचिवालय के विकास भवन में अधिकारियों के चैम्बर के बाहर शराब की बोतल मिलने से हड़कंप मच गया।


जानकारी के मुताबिक, विकास भवन के गेट नंबर-6 के पास शराब का एक टेट्रा पैक बरामद किया गया। यह जगह सचिवालय परिसर का संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां कई विभागों के अधिकारी बैठते हैं। सरकारी भवन में शराब मिलने की घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


हालांकि, इस मामले में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सरकारी दफ्तर से शराब की बोतल मिलने को लेकर सचिवालय परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सवाल उठ रहा है कि जब राज्य में 10 वर्षों से पूर्ण शराबबंदी लागू है, तब सचिवालय जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में शराब कैसे पहुंच गई?


बिहार में शराबबंदी के बावजूद लगातार शराब बरामदगी और तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन इस बार सरकार और प्रशासन के सबसे महत्वपूर्ण केंद्र में शराब की बोतल मिलने से शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर राज्य सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं और दोषियों की पहचान कैसे की जाती है।

पटना से सिद्धि सिंह की रिपोर्ट