ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में चोरों का आतंक ! पटना से सटे इलाके में लाखों की चोरी, महिला को नशीला पदार्थ सुंघा लाखों के जेवरात और नगदी ले फरार हुए चोर

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता नहीं जा रहा। चाहे हत्या की खबर हो या चोरी की खबर। हर रोज कोई ना कोई खबर निकलकर सामने आते ही रहती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला

बिहार में चोरों का आतंक ! पटना से सटे इलाके में लाखों की चोरी, महिला को नशीला पदार्थ सुंघा लाखों के जेवरात और नगदी ले फरार हुए चोर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता नहीं जा रहा। चाहे हत्या की खबर हो या चोरी की खबर। हर रोज कोई ना कोई खबर निकलकर सामने आते ही रहती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सेट इलाके से निकल कर सामने आया है। जहां चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार,पटना से सटे इलाके सालीमपुर थाना इलाके के डोमा करौता धर्मशाला कुंदन कुमार (भासो ) के घर से  लाखों के चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने नग़दी समेत जेवरात और गाड़ी की चाबी पर अपना हाथ साफ किया है। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।  


बताया जाता है कि, डोमा करौता धर्मशाला के पास एक घर में एक महिला अकेले रहती है। इनके परिवार के बाकी सदस्य पढ़ाई और नौकरी की वजह से अलग अलग जगहों पर रहते हैं। ऐसे में रात का खाना खाने के बाद यह सोने चली गई। तभी देर रात घर में कुछ लोग घुसे जबतक अकेली महिला कुछ समझ पाती चोरों ने इन्हें मादक पदार्थ सूंघा कर बेहोश कर दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।


इस घटना के बारे में महिला के भतीजे अंकित कुमार गौतम ने बताया कि उनकी बुआ के घर कोई पुरष मेंबर नहीं रहता है। उनके बुआ का बेटा कुंदन कुमार विदेश में रहकर जॉब करता है। उनकी बुआ अपने गांव में अकेले रहती है। ऐसे में देर रात चोर आए और फिर मुझे कुछ सूंघा दिया जिसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। सुबह जब होश आया तो  देखा कि जेवरात और गाड़ी की चाभी समेत कुछ नकद रूपए की चोरी की गई है। 


उन्होंने बताया कि सोने के जेवरात में काने के झुमके, तीन गोल्ड चैन, हाथ के कंगन, अंगूठी, इयररिंग और 50 हज़ार रुपए नगद समेत गाड़ी की चाभी लेकर फरार हो गए। इस मामले में सालीमपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में लगी हुई है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें