ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

भागलपुर के जगदीशपुर में हथियार के साथ गिरफ्तार आर्म्स एक्ट का आरोपी संतोष यादव पुलिस की पकड़ से निकलकर चांदन नदी की तेज धार में कूद गया। सिपाही तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन आरोपी का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है।

बिहार न्यूज
सिपाही बचा आरोपी लापता
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया आर्म्स एक्ट का आरोपी पुलिस की पकड़ से निकलकर चांदन नदी की तेज धार में कूद गया। आरोपी के नदी में छलांग लगाते ही पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बावजूद संतोष यादव का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।


मिली जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतहदीपुर गांव निवासी संतोष यादव को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर चांदन नदी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान संतोष यादव अचानक पुलिसकर्मी के साथ नदी की उफनती धार में कूद गया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए।


आरोपी के नदी में छलांग लगाने के बाद पुलिसकर्मियों ने कुछ देर तक उसकी तलाश की। बताया जा रहा है कि साथ मौजूद सिपाही किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, लेकिन संतोष यादव का पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के परिजन भी परेशान हो गए। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा कि संतोष यादव को पुलिस पकड़कर ले गई थी और बाद में उसके नदी में कूदने की जानकारी मिली।


पुलिस के अनुसार, संतोष यादव की तलाश की जा रही है। नदी के किनारे भी छानबीन की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद देसी कट्टा और कारतूस को जब्त कर लिया है। साथ ही संतोष यादव के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। नदी के तेज बहाव में छलांग लगाने के बाद संतोष यादव कहां गया, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।