ब्रेकिंग
उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क

JAMUI NEWS: नंदन यादव के एनकाउंटर वाली जगह चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री, 45 लीटर जावा महुआ नष्ट, क्या यही शराबबंदी है?

जमुई के प्रतापपुर काश जंगलों में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 45 लीटर फूला हुआ जावा महुआ नष्ट किया। इसी इलाके में नंदन यादव के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई थी और यहां अवैध महुआ शराब तैयार की जा रही थी।

बिहार न्यूज
शराबबंदी पर सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद जमुई में अवैध शराब निर्माण का मामला सामने आया है। जिस स्थान पर चर्चित छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई थी, उसी इलाके में काश के जंगलों के बीच अवैध महुआ शराब तैयार की जा रही थी।


अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमुई पुलिस ने शनिवार को जमुई थाना क्षेत्र के कुंदर डैम स्थित प्रतापपुर के काश जंगलों में गहन छापेमारी की।


पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से करीब 45 लीटर फूला हुआ जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। शराब बनाने के ठिकाने के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। लेकिन सवाल शराबबंदी कानून पर उठ रहा है। क्योंकि बिहार में दस साल से शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले और निर्माण करने वाले ही अपनी करतूतों से बाज आ रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता