ब्रेकिंग
उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क

कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें

Bihar News: सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र में कोसी नदी की तेज धारा में लकड़ी पकड़ने के दौरान तीन लोग बह गए। दो लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक लापता हैं। SSB, NDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीमें नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले में कोसी नदी की तेज धारा के बीच शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भपटियाही थाना क्षेत्र के कोढ़ली गांव के पास कोसी पूर्वी तटबंध के 20 किलोमीटर स्पर, सिमरी-कोढ़ली के समीप नाव से लकड़ी पकड़ने के दौरान तीन लोग नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए और बह गए। इनमें से दो लोग किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि एक युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



लापता युवक की पहचान कोढ़ली निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रमोद परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। स्थानीय लोगों के अनुसार, कोसी नदी में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी दौरान कुछ लोग नाव के जरिए नदी के बीच बहकर आ रही लकड़ी को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। 



इसी दौरान तीन लोग अचानक नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए। दो लोग तैरकर किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन प्रमोद कुमार यादव तेज बहाव में बह गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के साथ SSB और NDRF की रेस्क्यू टीम ने नदी में लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।


कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और नदी में तेज बहाव बना हुआ है। ऐसे में लापता युवक की तलाश कर रही रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल नदी के आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सुपौल एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने बताया कि कोसी नदी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 



वह कोसी तटबंध के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिमरी-कोढ़ली के समीप नदी के बीच लकड़ी पकड़ने के दौरान एक व्यक्ति तेज धार में बहकर लापता हो गया है। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ NDRF की टीम को भी रेस्क्यू अभियान में लगाया गया है। फिलहाल लापता प्रमोद कुमार यादव की तलाश जारी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता