ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना से कई विमान 25 सितंबर तक रद्द, एयरपोर्ट ने जारी किया शेड्यूल

PATNA : जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों का शिड्यूल जारी कर दिया गया है. नए शिड्यूल में 24 सितंबर तक के लिए पटना एयरपोर्ट से 55 जोड़ी यानी 110

पटना से कई विमान 25 सितंबर तक रद्द, एयरपोर्ट ने जारी किया शेड्यूल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों का शिड्यूल जारी कर दिया गया है. नए शिड्यूल में 24 सितंबर तक के लिए पटना एयरपोर्ट से 55 जोड़ी यानी 110 विमानों का टाइम टेबल जारी किया गया है. रात की बेंगलुरू-पटना-पुणे फ्लाइट को 25 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है. रात में दिल्ली जाने वाली इंडिगो और पटना से टेकऑफ करने वाली शमसाबाद पटना-राम्राबाद फ्लाइट को भी 25 सितंबर तक कैंसिल कर दिया गया है. 


पटना एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट स्पाइसजेट की होगी. सुबह 7.35 बजे गुवाहटी से आने के बाद 7.55 बजे अमृतसर रवाना होगी. इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट पुणे से आने वाली इंडिगो की सुबह 5.20 बजे थी. दिल्ली के लिए पटना से पहली फ्लाइट गो एयर की सुबह 8:15 बजे है. पहले भी यही समय था. पटना से आखिरी विमान गुवाहाटी के लिए रात 10.15 बजे है.


पिछले शिड्यूल में जिन 16 शहरों के लिए फ्लाइट की सूचि जारी की गई थी, इसमें भी ये फ्लाइट शामिल हैं. हालांकि समय में थोड़ा-बहुत बदलाव किया गया है. खास बात यह है कि 12 जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से विमानों का ऑपरेशन शुरू हो गया है, लेकिन पटना से एक भी विमान नहीं दिया गया है. पहले आखिरी विमान रात 1:40 बजे शम्साबाद के लिए था. दिल्ली का आखिरी विमान रात 9.50 बजे है, जबकि पहले 10:20 बजे था। 


बता दें कि इन दिनों पटना एयरपोर्ट से रोजाना 10 हजार यात्रियों की आवाजाही हो रही है. पहले यह आंकड़ा 14 हजार तक पहुंच गया था. कोरोना से पहले यहां से 116 विमानों का -ऑपरेशन हो रहा था. 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें