ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

पटना समेत 5 शहरों में आयकर विभाग की 30 टीम ने मारे छापे, करोड़ों की नकदी-ज्‍वेलरी बरामद, नल-जल योजना से जुड़े हैं तार

PATNA :बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयकर विभाग लगातार सर्च और सर्वे की कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में गुरूवार को आयकर विभाग की 30 टीमों ने लाखों रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में भागलपुर के द

पटना समेत 5 शहरों में आयकर विभाग की 30 टीम ने मारे छापे, करोड़ों की नकदी-ज्‍वेलरी बरामद, नल-जल योजना से जुड़े हैं तार
Anamika
2 मिनट

PATNA  :बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयकर विभाग लगातार सर्च और सर्वे की कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में गुरूवार को आयकर विभाग की 30 टीमों ने लाखों रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में भागलपुर के दो ठेकेदार भाइयों ललन कुमार और सुमन कुमार के यहां एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने अब तक 50 लाख रुपये कैश बरामद की है. वहीं करोड़ों की बेनामी संपत्ति का भी पता चला है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने राज्य के 5 शहरों में छापेमारी की.  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने सरकारी काम करने वाले ठेकेदारों और स्टोन चिप्स कारोबारियों के यहां 4 सर्च और 8 सर्वे की  कार्रवाई की. जिसमें करोड़ों की नकदी, गहने और संपत्ति जब्त की गई है.

छापेमारी गुरुवार सुबह सात बजे से ही देर रात तक जारी रही. आयकर की टीम ने पटना में भी दो ठेकेदारों के ठिकाने पर सर्च किया, दोनों नल-जल  योजना से जुड़े बड़े ठेकेदार हैं. इसके साथ ही पूर्णिया में भी सरकारी ठेकेदार के यहां छापेमारी की कार्रावाई की गई है. जहां है बड़ी मात्रा में कैश और ज्वेलरी बरामद की गई है. इसके साथ ही संपत्ति से जुड़े कागजात भी मिले हैं. गया में स्टोन चिप्स के व्यवसाय से जुड़े आठ लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है.