ब्रेकिंग
बेटी की शादी में नहीं मिला न्योता तो नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया इशारों में जवाब, बोले- जिस घर में बेटी के रोने की आवाज आती है, भगवान भी उसका भला नहीं करता!✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦बेटी की शादी में नहीं मिला न्योता तो नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया इशारों में जवाब, बोले- जिस घर में बेटी के रोने की आवाज आती है, भगवान भी उसका भला नहीं करता!✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...

पंचायत के फरमान पर नाबालिग लड़कों को हाथ-पैर बांधकर दी तालिबानी सजा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड की गहई पंचायत में नाबालिग लड़कों को हाथ-पैर बांधकर कथित तौर पर सजा देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड अंतर्गत गहई पंचायत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम कचहरी के सरपंच पर एक नाबालिग लड़के को हाथ-पैर बांधकर कथित तौर पर तालिबानी तरीके से सजा देने का आरोप लगा है। 



घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लड़के जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास कुछ लोग मौजूद हैं। आरोप है कि ग्राम कचहरी के फरमान पर नाबालिग लड़के के हाथ-पैर बांधकर उसे सजा दी गई। 



इस घटना ने ग्राम कचहरी की कार्यप्रणाली और उसके अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर ढाका थाना प्रभारी राज रूप ने बताया कि वीडियो देखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 



अब देखना होगा कि पुलिस जांच में इस मामले की सच्चाई क्या सामने आती है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता