ब्रेकिंग
बेटी की शादी में नहीं मिला न्योता तो नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया इशारों में जवाब, बोले- जिस घर में बेटी के रोने की आवाज आती है, भगवान भी उसका भला नहीं करता!✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦बेटी की शादी में नहीं मिला न्योता तो नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया इशारों में जवाब, बोले- जिस घर में बेटी के रोने की आवाज आती है, भगवान भी उसका भला नहीं करता!✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...

शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में शादी की खुशियां उस वक्त हिंसा में बदल गईं, जब पारंपरिक रस्म के दौरान बाजा बंद कराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक युवक की गंभीर..

शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के चकना गांव में शादी की रस्म के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. शनिवार शाम गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक रस्म निभाने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है.


जानकारी के अनुसार, चकना गांव निवासी नागा पासवान की बेटी की शादी थी. इसी को लेकर शनिवार शाम महिलाएं गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक ‘बिलौकी’ मांगने की रस्म निभाने जा रही थीं. इसी दौरान बाजा बंद कराने और आपसी छींटाकशी को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.


शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच मामूली बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बिगड़ गया. देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि विवाद दो चरणों में हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई. मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.


गंभीर रूप से घायल युवक SKMCH रेफर

घटना में मो. जहांगीर के पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं. उसे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरैया ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.


पुलिस के पहुंचते ही संभली स्थिति

दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही सरैया थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रित किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली.


वहीं, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय मुखिया पति रविशंकर उर्फ सोनू शाही ने भी प्रशासन का सहयोग किया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज ने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य और पूरी तरह नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है.