ब्रेकिंग
बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप✦बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक: DM आवास में मिले चार मृत कौओं में H5N1 वायरस की पुष्टि, 12 KM के दायरे में अलर्ट✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह का बड़ा चैलेंज! दिनकर की पंक्तियों से किसे दिया संदेश, बोले- 'सुरमा नहीं विचलित होते'✦Bihar New Train : बिहार में रेलवे का महाविस्तार! 136 नई ट्रेनें शुरू, 11 जोड़ी वंदे भारत और 14 जोड़ी अमृत भारत से दिल्ली-मुंबई का सफर हुआ आसान...✦घूसखोर को पकड़वाया... तो BRP पर ही फूट पड़ा विभाग का गुस्सा, 1.24 लाख का जुर्माना ठोक नौकरी से किया बाहर✦Bihar Police : थानेदार का स्वागत करने थाना पहुंचा कुख्यात! जिस पर हत्या-लूट के केस और CCA की अनुशंसा, उसकी वायरल रील ने मचाया हड़कंप

अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत, यूपी में शादी समारोह से लौट रहे थे बिहार

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती के कर्मनाशा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्मनाशा के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की जान चली गई।



मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के घोसवां निवासी अभिमन्यु सिंह, पिता स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह और प्रिंस सिंह, पिता कनवाल सिंह के रूप में हुई है। अभिमन्यु सिंह प्रिंस सिंह का चाचा थे। इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



दुर्गावती थाने पहुंचे मृतक अभिमन्यु सिंह के छोटे भाई अमन सिंह ने बताया कि दोनों युवक उनके बड़े पापा के लड़के की रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने कैमूर आए थे। जब काफी देर तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और परिजनों ने फोन किया, तो करीब 11 बजे इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन तत्काल दुर्गावती थाने पहुंचे।



वहीं, मृतक के साले अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि उनके बहनोई रामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का न्योता करने आए थे। वहां से वापस घर लौटते समय वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन या उसके चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।



घटना के बाद दुर्गावती पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान कर आगे की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता