ब्रेकिंग
अनंत सिंह के दामाद ने छात्रों से पूछा बाबर पर सवाल, कोई नहीं दे पाया जवाब! फिर बताया UPSC-BPSC क्रैक करने का असली तरीका, MCQ पर दी बड़ी नसीहत✦उद्घाटन के बाद ‘नीतीश सेतु’ पर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पुल पर लगे पोस्टर-बैनर फाड़े; वीडियो वायरल✦बिहार के इन शिक्षकों की फिर बढ़ी टेंशन... सभी के सर्टिफिकेट की होगी जांच, फर्जी मिले तो जाएगी नौकरी, FIR भी होगी दर्ज✦बेटी की शादी में नहीं मिला न्योता तो नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया इशारों में जवाब, बोले- जिस घर में बेटी के रोने की आवाज आती है, भगवान भी उसका भला नहीं करता!✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल✦अनंत सिंह के दामाद ने छात्रों से पूछा बाबर पर सवाल, कोई नहीं दे पाया जवाब! फिर बताया UPSC-BPSC क्रैक करने का असली तरीका, MCQ पर दी बड़ी नसीहत✦उद्घाटन के बाद ‘नीतीश सेतु’ पर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पुल पर लगे पोस्टर-बैनर फाड़े; वीडियो वायरल✦बिहार के इन शिक्षकों की फिर बढ़ी टेंशन... सभी के सर्टिफिकेट की होगी जांच, फर्जी मिले तो जाएगी नौकरी, FIR भी होगी दर्ज✦बेटी की शादी में नहीं मिला न्योता तो नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया इशारों में जवाब, बोले- जिस घर में बेटी के रोने की आवाज आती है, भगवान भी उसका भला नहीं करता!✦शादी की रस्म बनी जंग का मैदान... दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन घायल

उद्घाटन के बाद ‘नीतीश सेतु’ पर RJD कार्यकर्ताओं का उपद्रव, पुल पर लगे पोस्टर-बैनर फाड़े; वीडियो वायरल

नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद RJD कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुल पर पार्टी के झंडे लहराए, नारेबाजी की और पोस्टर-बैनर फाड़े। वहीं, पुल के नामकरण को लेकर तेजस्वी यादव और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली में शनिवार को नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद राजनीतिक विवाद देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य अतिथियों के रवाना होते ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ता पुल पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और पोस्टर-बैनर फाड़ दिए।



प्रधानमंत्री मोदी के रवाना होने के बाद नीतीश सेतु को आम जनता के लिए खोल दिया गया। पुल खुलते ही बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार्यकर्ता 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' और 'लालू यादव जिंदाबाद' के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पुल पर राजद के झंडे भी लहराए। वहीं, वीडियो में कुछ कार्यकर्ता बीजेपी के झंडों को पैरों से कुचलते हुए नजर आ रहे हैं।



दरअसल, नीतीश सेतु के नामकरण को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी जारी है। शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुल का नाम सिख धर्म के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाम पर रखा जाना चाहिए था। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने राजनीतिक कारणों से ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने इसे बीजेपी की संकीर्ण सोच बताया।



इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने भी बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं। पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अगर बिहार सरकार नीतीश कुमार को सम्मान देना चाहती थी, तो इसके लिए दूसरे तरीके भी अपनाए जा सकते थे। उन्होंने कहा कि पुल का नाम गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर रखने की बात थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। चीमा ने इस फैसले को दुखद बताते हुए कहा कि यह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता