ब्रेकिंग
'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

PATNA : राजधानी पटना में आज झमाझम बारिश शुरू हो गई है। जन्माष्टमी के दिन हो रही इस बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया

पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में आज झमाझम बारिश शुरू हो गई है। जन्माष्टमी के दिन हो रही इस बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पश्चिमी चंपारण, वैशाली, शेखपुरा, बेगूसराय समेत कई जिले शामिल है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 



मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बक्सर, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, जमुई ,बांका, मुंगेर, खगड़िया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत कई जिलों में ज़ोरदार बारिश हो रही है। गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने इस बारिश के बाद राहत की सांस ली है। विभाग की मानें तो ये बारिश लगातार तीन घंटों तक हो सकती है। 



इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी। कई जिलों में बारिश हो रही है तो वहीं कुछ जिलों में अभी बादल छाए हुए हैं। यहां भी आज किसी वक्त बारिश हो सकती है। फिलहाल लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई है, ताकि वे वज्रपात की चपेट में न आए। 


टैग्स