ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये

पटना सहित 17 जिलों में वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA: राजधानी पटना समेत कई जिलों में पिछले तीन दिन से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आज फिर मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 17 जिल

पटना सहित 17 जिलों में वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना समेत कई जिलों में पिछले तीन दिन से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आज फिर मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, लखीसराय, बांका, मुंगेर, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 


मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से यह अपील की है कि अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए यह लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।  

पटना सहित 17 जिलों में वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

टैग्स