ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

Patna Sahib Gurudwara: पटना साहिब गुरुद्वारा को उड़ाने की धमकी, लंगर हॉल में RDX होने का दावा

Patna Sahib Gurudwara: राजधानी पटना से एक और गंभीर सुरक्षा से जुड़ी खबर सामने आई है। पटना साहिब गुरुद्वारा को ई-मेल के जरिए उड़ाने की धमकी दी गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna Sahib Gurudwara:  राजधानी पटना से एक और गंभीर सुरक्षा से जुड़ी खबर सामने आई है। पटना साहिब गुरुद्वारा को ई-मेल के जरिए उड़ाने की धमकी दी गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह धमकी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब, जिसे सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक माना जाता है, को मिली है। ईमेल में दावा किया गया कि गुरुद्वारा के लंगर हॉल में आरडीएक्स छिपाया गया है।


धमकी मिलने के तुरंत बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने पटना पुलिस को इस संदिग्ध ई-मेल की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुद्वारा परिसर की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।


इस घटना ने हाल ही में हुई एक और सुरक्षा उल्लंघन की याद दिला दी है, जब पटना सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस मामले में भी एक ईमेल के माध्यम से सूचना दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि कोर्ट परिसर और कोर्ट रूम में चार RDX IED बम प्लांट किए गए हैं, और जज को शुक्रवार दोपहर 2 बजे से पहले बाहर निकालने की चेतावनी दी गई थी।


उस समय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट कैंपस को खाली कराया था और जजों व स्टाफ को बाहर निकाला गया था। जांच में सामने आया कि यह धमकी ई-मेल तमिलनाडु से भेजी गई थी और उसमें "द्रविड़ियन मॉडल क्लब" के निवेथा पेथुराज और उदयनिधि स्टालिन के नामों का दुरुपयोग किया गया था।


इन दोनों मामलों में एक समानता यह है कि दोनों धमकियां ईमेल के माध्यम से भेजी गई हैं, जिससे यह संदेह और गहराता है कि कहीं किसी संगठित साइबर नेटवर्क द्वारा तो इन धार्मिक और न्यायिक स्थलों को निशाना नहीं बनाया जा रहा है। फिलहाल पटना पुलिस और साइबर सेल की टीमें दोनों मामलों की तकनीकी जांच में जुट गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता बढ़ा दी है और ईमेल की आईपी ट्रैकिंग के जरिये स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।