ब्रेकिंग
बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट

पटना साहिब में भव्य प्रकाश पर्व की तैयारी, श्रद्धालुओं की गिनती के लिए लग रही मशीनें, मुफ्त बस की भी व्यवस्था

पटना साहिब में गुरु गोविंद सिंह महाराज का 359वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की गिनती के लिए काउंटिंग मशीनें लगेंगी और पटना से राजगीर के लिए 15 मुफ्त बसें चलाई जाएंगी।

F
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज का 359वां प्रकाशोत्सव पटना साहिब में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सिख धर्म के संस्‍थापक गुरु नानक देव जी के जन्‍म दिवस पर प्रकाश पर्व के रूप में इस पर्व को मनाते हैं। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह पर्व सिख श्रद्धालु मनाते हैं। 2 दिन तक चलने वाले प्रकाशोत्सव में गुरु ग्रंथ साहिब का 48 घंटे का अखंड पाठ किया जाता है और शोभायात्रा निकाली जाती है। 


इस दौरान लंगर भी आयोजित किए जाते हैं जिसमें दूर-दराज से आए सिख श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस बार भी प्रकाश पर्व पटना साहिब में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। देश-विदेश से आने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए नीतीश सरकार ने व्यापक प्रबंध किये हैं। इस बार तख्त श्रीहरिमंदिर गुरुद्वारा में पहली बार काउंटिंग मशीनें लगाई जा रही है। जिसके माध्यम से इस साल पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का सटीक आकलन किया जा सकेगा। वही पटना से राजगीर के लिए 15 बसें मुफ्त चलाई जाएंगी। 


इस बात की जानकारी बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि इस बार के प्रकाशोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी है। सिख श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग ने 15 बसों की व्यवस्था की है, जो मंगलवार 23 दिसंबर की सुबह साढ़े सात बजे पटना साहिब गुरुद्वारा से राजगीर स्थित शीतल कुंड तक जाएगी। मुफ्त बस सेवा 6 दिन लगातार निशुल्क श्रद्धालुओं को पटना से राजगीर और राजगीर से पटना लाएगी। 23 से 28 दिसंबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। प्रकाश पर्व में आने वाले श्रद्धालु परिवहन विभाग की बस से निशुल्क पटना साहिब और राजगीर के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दर्शन कर सकेंगे। 


बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालुओं के पटना साहिब पहुंचने की संभावना है। जिसे देखते हुए पूरी व्यवस्था बिहार सरकार की ओर से की गयी है। श्रद्धालुओं के ठहरने, साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गयी है। भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को प्रकाशोत्सव में लगाया गया है। बाहर से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसका ख्याल रखा गया है। प्रकाश पर्व की तैयारी अब अंतिम चरण में हैं। सिख श्रद्धालुओं का आना भी अब शुरू हो गया है। 

टैग्स