ब्रेकिंग
प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तार

Road Accident in bihar : ट्रक के रौंदने से छात्रा की मौत, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा

Road Accident in bihar : पटना में ट्रक के रौंदने से एक छात्रा की मौत हो गयी. स्कूल जाने के लिए छात्रा अपने घर से निकलकर ऑटो पकड़ने जा रही थी और हादसे का शिकार बन गयी.

Road Accident in bihar
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, पटना में एक सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गयी। यह घटना बुधवार की है। अगमकुंआ थाना के पटना मसौढ़ी मोड़ पर यह हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने छात्रा को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गयी। मृतका की पहचान 15 वर्षीय सुष्मिता कुमारी के रूप में हुई है जो छोटी पहाड़ी की रहने वाली थी। 


बताया जा रहा है कि बुधवार को एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा 15 वर्षीय सुष्मिता कुमारी अपने घर से विद्यालय जाने के लिए रोजाना की तरह निकली थी। वह ऑटो पकड़ने के लिए निकली थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया और छात्रा को रौंदते हुए ट्रक निकल गयी। हादसे का शिकार बनी छात्रा को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना के एनएमसीएच अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर यातायात पुलिस ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने उस वाहन को जब्त कर लिया है जिससे छात्रा हादसे का शिकार बनी। 


इधर, पुलिस ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है लेकिन उस गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस उसकी छानबीन कर रही है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इधर, छात्रा के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।