ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरल

Bihar Viral Video: बेतिया के गौनाहा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके बाद मामला अचानक शादी तक पहुंच गया। दोनों पक्षों की सहमति से भितिहरवा मंदिर में युवक-युवती की शादी कराए जाने की बात सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम...

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Viral Video: बेतिया जिले के गौनाहा प्रखंड के भितिहरवा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. मामला सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की और युवक-युवती की सहमति से दोनों की शादी भितिहरवा मंदिर में करा दी गई. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.


जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर निवासी विजय फौजदार अपनी प्रेमिका सुमन कुमारी से मिलने भितिहरवा पहुंचे थे. इसी दौरान ग्रामीणों को उनके वहां आने की जानकारी हो गई. ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए.


मामला बढ़ता देख भितिहरवा पंचायत के बीडीसी नंदकिशोर चौरसिया भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की. बताया गया कि बातचीत के दौरान युवक और युवती ने अपनी इच्छा से एक-दूसरे से शादी करने की बात कही.


दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में हुई शादी

इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से भितिहरवा मंदिर में ही युवक और युवती की शादी करा दी गई. इस तरह प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद मामला शादी तक पहुंच गया.


शादी के बाद पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक-युवती की शादी कराए जाने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों की सहमति के बाद मंदिर में शादी कराई गई.