ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

पटना में लापरवाह अफसरों पर एक्शन: DM ने 126 अधिकारियों पर लगाया जुर्माना; 25 के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा

Patna News: पटना में लोक शिकायत निवारण मामलों के निष्पादन में लापरवाही पर जिला प्रशासन ने 126 मामलों में जुर्माना लगाया और 25 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत मामलों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर पटना जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम त्यागराजन एसएम ने बताया कि 126 मामलों में लापरवाही पाए जाने पर कुल 3 लाख 47 हजार 800 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। इसके साथ ही 25 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।


जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 2 लाख 92 हजार 900 रुपये की राशि जमा कराई जा चुकी है, जबकि शेष राशि शीघ्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के वेतन से कटौती की जाएगी। लोक शिकायत मामलों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन में लापरवाही पर प्रति मामला आर्थिक दंड का प्रावधान है।


डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है, उनकी जवाबदेही तय कर आवश्यक कठोर कदम उठाए जाएंगे। वे लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस मामलों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का केवल निपटारा ही नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।


समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह जिले में 165 शिकायतें प्राप्त हुईं, जबकि 218 मामलों का निष्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी मामले निर्धारित 60 कार्य दिवस की समय सीमा के भीतर निष्पादित किए जा रहे हैं और कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। प्रथम अपील के 12,200 मामलों में 11,934 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों का निपटारा जारी है। द्वितीय अपील के 4,683 मामलों में 4,512 का निष्पादन हो चुका है।


डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि आरटीपीएस और लोक शिकायत मामलों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अपीलीय प्राधिकार और अनुमंडल पदाधिकारी स्वयं सुनवाई करेंगे तथा दोषियों पर नियम अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता