ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

नोट के बंडल में कागज डाल लगाता था चूना, पटना पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार

PATNA: पटना पुलिस ने ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है. दो ठग दो लाख रुपये की नोट की गड्डी बना कर ऊपर असली नोट और नीचे सादा कागज रख कर भोले भाले लोगों की कमाई को लूटने का काम कर रह

नोट के बंडल में कागज डाल लगाता था चूना, पटना पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA:  पटना पुलिस ने ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है. दो ठग दो लाख रुपये की नोट की गड्डी बना कर ऊपर असली नोट और नीचे सादा कागज रख कर भोले भाले लोगों की कमाई को लूटने का काम कर रहे थे. यह मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मोर्चा रोड इलाके में स्थित पंजाब नैशनल बैंक का है. 

एक फरार

जिसमें एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया. पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में पुलिस को सूचना दी. जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उस ठग को दो लाख के नकली नोट बंडल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देख कर गिरोह के एक अन्य सदस्य मौके से फरार हो गया.  

भागलपुर का रहने वाला है ठग

पुलिस ने गिरफ्तार ठग की पहचान भागलपुर रहने वाले राकेश कुमार के रूप में किया. जो अपने एक और साथी के साथ होटल में ठहरा हुआ था और पटना सिटी के बैंकों में जाकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था. पुलिस ने बताया कि ठग राकेश और उसके साथी पंजाब नैशनल बैक में नोट का बंडल दिखा कर बैंक में एक व्यक्ति को ठगने का काम कर रहा था. ठग ने बैंक उपभोगता को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि इस बैंक में उसका खाता नहीं है और उसे जरूरी काम से बाहर जाना है. ऐसे में इतनी मोटी रकम लेकर बाहर जाना खतरे से खाली नहीं है. इसलिए आप के खाते में जमा करा देता हूं फिलहाल इसके बदले में 40 हजार रुपया दे दे और लौट कर आने पर कमीसन काट कर मेरा बचा हुआ रुपया बापस दे देंगे. इस झांसे में आकर वह व्यक्ति 40 हजार रुपया दे रहा था कि उसकी नजर कागज के नोट बना बंडल पर पड़ा तो देने में असमर्थ जताई. लेकिन ठग ने झांसे में लेकर जल्द 40 हजार रुपया देने की बात कही. जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने नकली नोट के नकली बंडल के साथ उसे गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार ठग से कड़ी पूछताछ कर रही है और फरार ठग की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता