ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Patna News: पटना के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, वनप्लस शोरूम के लाखों के गैजेट्स जलकर खाक

Patna News: पटना के बंदर बगीचा इलाके में स्थित वनप्लस शोरूम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग की वजह से शोरूम में रखे मोबाइल, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स जलकर राख हो गए।

Patna News
लाखों की संपत्ति जलकर राख
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बंदर बगीचा इलाके में शुक्रवार को कौशल्या स्टेट अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित वनप्लस के शोरूम में भीषण आग लग गई। घटना के समय शोरूम के भीतर स्टाफ और दुकानदार मौजूद थे, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी।


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि, शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग से मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भारी नुकसान पहुंचा है। 


क्षति का आंकलन किया जा रहा है। सौभाग्यवश, सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद शोरूम को सील कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और तकनीकी कारणों की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता