ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

पटना NMCH में जबरदस्त हंगामा, डॉक्टर और परिजनों के बीच हाथापाई, मरीजों का इलाज ठप

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में जबरदस्त हंगामा हुआ है. डॉ

पटना NMCH में जबरदस्त हंगामा, डॉक्टर और परिजनों के बीच हाथापाई, मरीजों का इलाज ठप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) में जबरदस्त हंगामा हुआ है. डॉक्टर और परिजनों के बीच हाथापाई की खबर सामने आ रही है. डॉक्टरों के साथ बदसलूकी के बाद मरीजों का इलाज ठप पड़ गया है. क्योंकि चिकित्सकों ने फिलहाल अस्पताल में काम को बंद कर दिया है. 


गुरूवार को एनएमसीएच को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाए जाने के बाद पहली बार एक दिन में डेढ़ दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है. देर शाम एनएमसीएच में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद डॉक्टर और परिजनों के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि डॉक्टरों ने काम थप कर दिया. अब मरीजों के इलाज में काफी परेशानी हो रही है. डॉक्टर एक कमरे में बैठक कर मीटिंग कर रहे हैं. जूनियर डॉक्टर आगे क्या कदम उठाएंगे, इसपर चर्चा हो रही है.


एनएमसीएच के डॉक्टर और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात से लेकर गुरुवार की शाम तक 17 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद डॉक्टर और परिजनों के बीच हाथापाई की बात सामने आई है. जिसके बाद जूनियर डॉक्टर नाराज हैं. डॉक्टरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है. 

टैग्स