ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

वाह री बिहार पुलिस ! छापेमारी के दौरान वीडियो बना रहे युवक की कर डाली पिटाई, बचाने गए मुखिया को भी नहीं छोड़ा

SAHARSA : बिहार में शराबबंदी कानून है। राज्य के अंदर शराब से जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना या इसका सेवन करना गैरकानूनी माना गया है। इसके जांच-पड़ताल को लेकर एक अलग पुलिस टीम का भ

वाह री बिहार पुलिस ! छापेमारी के दौरान वीडियो बना रहे युवक की कर डाली पिटाई, बचाने गए मुखिया को भी नहीं छोड़ा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में शराबबंदी कानून है। राज्य के अंदर शराब से जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना या इसका सेवन करना गैरकानूनी माना गया है। इसके जांच-पड़ताल को लेकर एक अलग पुलिस टीम का भी गठन किया गया है। इसके बाबजूद इस कानून के हालत क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में  अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। 


दरअसल, सहरसा के विशनपुर गांव  में मुखिया प्रत्याशी मुकेश साह के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची। छापेमारी के क्रम में पुलिस की हाथ एक शराब की बोतल मिली वो भी आधा खाली। उसी दरमियान एक नाबालिक लड़का पुलिस की छापेमारी का विडियो बनाने लगा। इसको लेकर छापेमारी में आई पुलिस टीम ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वीडियो बनाने वाले युवक की बुरी तरीके से पिटाई भी कर डाली। 


वहीं, पुलिस की पिटाई से नाबालिग की स्थिती नाजुक हो गई। जिन्हें परिजनो ने आनन फानन में सदर अस्पताल सहरसा लाया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। पुलिस जब नाबालिक को पीट रही थी तो मुखिया प्रत्याशी मुकेश साह बचाने के लिए गया। इतने में पुलिस मुकेश साह की भी पिटाई की ओर थाने ले गई। इतना ही नहीं थाना में थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। 


दूसरे दिन जब जेल भेजने की तैयारी में कोरोना  जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो उसकी स्थिती देख डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं इस बाबत सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी वर्षा कुमारी ने बताया कि मुकेश साह को हाय टेंशन के कारण तबीयत बिगड़ी, जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के पास आवेदन दिया गया तो उन्होने सदर एसडीपीओ संतोष कुमार को जांच का आदेश दिया। 


जिसके बाद सदर एसडीपीओ संतोष कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर मुकेश साह से पूरे मामले की जानकारी ली। सदर एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि जख्म तो है आगे एसपी साहब को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। वहीं ज़ख्मी से मिलने अस्पताल पहुंचे छातापुर विधायक नीरज कुमार बबलू, पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, नीरज गुप्ता, चन्दन बागची, राजीव रंजन साह सहित सैकड़ों लोगो ने घटना की निंदा की और आला अधिकारी से सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी पर उचित करवाई की मांग की है। ऐसे में इस मामले में क्या कुछ कार्यवाही होगी आगे देखना दिलचस्प होगा

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता