ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

वित्त मंत्री का बड़ा एलान, हर महीने मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली; बताया क्या है सरकार का नया प्लान

PATNA : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट 2024 पेश किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री ने मुफ्त बिजली को लेकर अहम घोषणा की है

वित्त मंत्री का बड़ा एलान, हर महीने मुफ्त मिलेगी 300 यूनिट बिजली; बताया क्या है सरकार का नया प्लान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट 2024 पेश किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा एलान किया है। वित्त मंत्री ने मुफ्त बिजली को लेकर अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि हर महीने लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।


 वित्त मंत्री ने बताया कि मुफ्त बिजली का लाभ एक करोड़ परिवारों को मिलेगा। ये वो परिवार होंगे, जो अपने घर की छत पर सोलर ऊर्जा की व्यवस्था करते हैं। बता दें कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का एलान किया था। योजना के तहत एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाया जाएगा। निर्मला ने कहा कि कोविड के चुनौती के बावजूद केंद्र सरकार ने गरीबों को घर मुहैया कराया। हम 3 करोड़ घर के लक्ष्य को बनाने के करीब हैं। अगले पांच साल में 2 करोड़ घर और बनाए जाएंगे।


मालूम हो कि,  चुनावी साल होने के चलते ये पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट है। वित्त मंत्री सीतारमण का ये पहला अंतरिम बजट भी है। सरकार ने बजट पेश करते हुए परंपरा को भी बनाए रखा। दरअसल, अंतरिम बजट पेश होने के कारण हमेशा की तरह कोई बड़े लोकलुभावन वादे नहीं किए गए और सरकार ने अपनी आगे की सोच को दर्शाया।